Viral Video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में इस वक्त बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां एक नहर का पानी पूरा गांव में भर गया है। लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पानी के कारण एक घर भरभराकर गिर गया।
गांव में काफी कच्चे मकान हैं
जानकारी के मुताबिक हाल ही में महोबा जिले में भयंकर बारिश हुई है। चरखारी तहसील के बमहौरि बेलदारन गांव वालों का कहना है कि पहली ही बारिश से पूरा गांव जलमग्न हो गया है। बताया गया है कि गांव में काफी सारे कच्चे मकान हैं, ऐसे में इन मकानों की नीवें कमजोर हो रही हैं।
यहां देखें वीडियो
नहर का पानी गांव में घुसा
गुरुवार को यहां पानी के कारण एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गांव वालों का कहना है कि गांव के पास में एक नहर है। बारिश के कारण नहर में अचानक काफी पानी आ गया है। इसके साथ में बारिश भी हो रही है। नहर का पुल काफी छोटा है, जिसके कारण पानी गांव में भर गया है।
रास्तों और खेतों में भरा पानी
गांव वालों ने जिला आपदा राहत विभाग से मदद की गुहार लगाई है। गांव वालों का कहना है कि पानी निकासी की जल्द ही कोई व्यवस्था नहीं की गई तो और भी मकान गिर जाएंगे। रास्तों और खेतों में पानी भरने के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। साथ ही जल जनित बीमारियों के फैलने का भी खतरा है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
19 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines