हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

यमुना में अचानक हुआ तेज धमाका, कई फीट ऊंची लहरों को देख सहमे गांववाले, देखें Video

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां यमुना नदी में अचानक तेज धमाका हुआ। इसके बाद नदी का पानी कई फीट ऊंचा उछला और लहरें उठने लगीं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बताया गया है कि यहां से गुजर रही गैस लाइन में अचानक ब्लास्ट हुआ था। मरम्मत कार्य जारी है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

यहां से होकर गुजरती है पाइपलाइन

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पानीपत में रिफाइनरी से गैस की लाइन सोनीपत, बागपत, गाजियाबाद और दादरी होते हुए नोएडा में आती है। ये गैस लाइन यमुना में होकर गुजर रही है। बताया गया है कि सुबह के वक्त अचानक बागपत के जागोश गांव में यमुना के पानी तेज धमाके के साथ पानी की लहरें उठीं। इसे देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1684094651727486976

इलाके को खाली कराया गया

सूचना पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों ने इलाके में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को निकाला है। अधिकारियों ने बताया है कि गैस लाइन आईजीएल कंपनी की है। सूचना पर कंपनी के अधिकारी और मरम्मत करने वाली टीम मौके पर पहुंच गई है।

टीम ने रोकी सप्लाई

इलाके के एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया है कि हादसे के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद गैस का प्रेशर रोक दिया गया है। साथ ही कहा है कि पाइपलाइन की मरम्मत के बाद इस पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें