Vimal Kaushik Gang Wanted Criminal Arrest: उत्तर प्रदेश की नोएडा एसटीएफ यूनिट के हाथों एक बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, नोएडा एसटीएफ ने हत्या के मामले में 2 साल से फरार एक वॉन्टेड अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो विमल कौशिक गैंग का एक इनामी बदमाश है। पुलिस ने इस बदमाश को एक लंबी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस अपराधी पर एक लाख रुपये का इनाम है। इसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 8 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इसमें चोरी, डकैती और हत्या जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
2023 से था फरार
बुधवार सुबह नोएडा एसटीएफ यूनिट की मेरठ के थाना मुंडाली में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई, जो काफी देर तक चली। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान घायल बदमाश की पहचान जीतू उर्फ जितेन्द्र के रूप में हुई, जो हरियाणा के झज्जर जिले के आसौंदा थाना क्षेत्र के आसौंदा सिवान का रहने वाला है। जितेन्द्र हत्या के केस में साल 2023 से वांछित है, उसे पकड़ने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है।
डबल मर्डर केस में आजीवन कारावास
पुलिस के अनुसार, अपराधी जितेंद्र ने साल 2016 में झज्जर में एक डबल मर्डर केस में गिरफ्तार हुआ था। इस मामले में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसी मुकदमे में वह साल 2023 में पैरोल पर बाहर आया था। इस दौरान जितेंद्र पैरोल जंप करके फरार हो गया। इस बीच उसने सुपारी लेकर गाजियाबाद के थाना तिलामोड़ में एक व्यक्ति की हत्या की। उसने इस व्यक्ति पर लगातार एक साथ कई गोलियों से फायरिंग की। इसके बाद वह फिर से फरार हो गया और तब से फरार चल रहा था।
यह भी पढ़ें: UP: झांसी में भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे; 2 की मौत और 6 घायल
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का है हिस्सा
पुलिस ने यह भी बताया कि जितेंद्र ने जेल में रहते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आया था। वहीं, फरार होने के बाद वह विमल कौशिक गैंग के सदस्यों के साथ काम करने लगा। अपराधी जितेंद्र के खिलाफ हरियाणा में 5, गाजियाबाद में 1 और दिल्ली में 2 FIR दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
19 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
20 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
20 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines