UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) पर मंगलवार सुबह कार, ट्रक और बाइक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसे में मरने वाले में एक अधिकारी, एक क्लर्क और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा घने कोहरे के कारण दृश्यता नहीं होने से हुआ।
कार में सवार थे अधिकारी और क्लर्क
कन्नौज पुलिस की ओर से बताया गया है कि कार्यपालक अधिकारी की पहचान तनुज तोमर, क्लर्क सुधीर सिंह और एक अन्य व्यक्ति असलम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों लोग एक कार में सवार होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ से मेरठ की ओर जा रहे थे। कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में घना कोहरा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोहरे के कारण उनकी कार ट्रक से टकरा गई।
बाइक वाला भी आया हादसे की चपेट में
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे की सही वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तनुज तोमर मेरठ के भगवानपुर गांव के रहने वाले थे। जबकि सुधीर सिंह लखनऊ के विकास नगर इलाके में रहते थे। जबकि असलम नाम का मेरठ के मवाना खुर्द का मूल निवासी था और अपने दो पहिया वाहन से जा रहा था।
परिवार वालों को दी हादसे की जानकारी
हादसे के बाद गंभीर हालत में तीनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। UPEIDA कर्मियों ने हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटा कर टोल प्लाजा के पास खड़ा कर दिया। कार से पुलिस को 3,600 रुपये, आधार कार्ड, एक मोबाइल और एक ब्रीफकेस बरामद हुआ है। जबकि कार को तालग्राम पुलिस को सौंप दिया गया है। हादसे में मृत लोगों के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है।
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
2 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
2 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
7 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines