Uttarakhand Disaster: 5 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना हुई। इसमें अभी तक 5 लोगों की मौत की आधिकारिक जानकारी दी गई है। हालांकि, वहां के निवासियों का कहना है कि इस घटना में 50 से 60 लोगों की मौत होने की संभावना है। दरअसल, ये लोग लापता लोगों को देखते हुए ये संभावना जता रहे हैं। बदाल फटने के समय जो वहां पर मौजूद थे, उनकी कई कहानियां सामने आ रही हैं। इन्हीं में कुछ लोगों ने एक यूट्यूबर से बात करते हुए बताया कि पानी के साथ उनका आशियाना उजड़ गया है। तभी से वह जंगलों में रहने को मजबूर हैं।
देखते ही देखते बह गए लोग
बादल फटने के बाद लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है। रेस्क्यू करके सुरक्षित जगह पर लाए गए लोगों ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि ‘मैं धराली के एक होटल में काम करता हूं, जैसे ही मैं काम खत्म करके खाना खाने के लिए बैठा उसी समय यह घटना हुई।’ उन्होंने बताया कि धराली में मेला लगा था, जिसमें जाने के लिए सभी लोग तैयारियां कर रहे थे। वह कहते हैं कि एक महिला जो होटल में रह रही थी उसको हमने नीचे बुलाया, लेकिन वह नहीं आई और पानी के साथ बह गई।
ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ा ताजा अपडेट, शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, निकाले जा रहे श्रद्धालु
तबाही के बाद खुले में रह रहे लोग
चश्मदीद बताते हैं कि पानी किस समय आया हमें पता ही नहीं चला। जब तक पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पानी अपने साथ होटल को भी ले गया। हम आगे आगे भागते रहे और पानी हमारे पीछे था। उनका कहना है कि वहां पर स्थिति बहुत खराब है। अंदाजा लगाते हुए वह कहते हैं कि कम से कम 50 से 60 लोगों की मौत हुई होगी। यह लोग तबाही के बाद से ही जंगलों में रहने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि प्रशासन भी क्या ही करेगा, जितना उनसे हो रहा है वह सब कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी में 28 टूरिस्ट लापता, गंगोत्री के लिए हुए थे रवाना, बादल फटने के बाद कैसे हैं हालात?
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
6 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
7 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
12 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines