Uttarkashi Tunnel Rescue Latest Updates : उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। करीब 17 दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाव कर्मियों को सफलता मिली और राहत की सांस ली। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद फोन से टनल से बाहर निकले मजदूरों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप लोगों पर बाबा केदारनाथ की कृपा बनी रही। पीएम मोदी और श्रमिकों की वार्ता के वीडियो भी सामने आए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन के माध्यम से मजदूरों से कहा कि मैं सबसे पहले आपको और आपके साथियों को बधाई देता हूं। केदारनाथ बाबा और बद्रीनाथ भगवान की कृपा रही कि आप सभी सकुशल बाहर आ गए। 17 दिन काफी लंबा समय होता है, इस संकट की घड़ी में आप एक दूसरे का साथ दिए और हौसला बनाए रखे, यह बड़ी बात है। जब रेलवे के डिब्बे में साथ-साथ चलते हैं तो कभी न कभी तू-तू मैं-मैं हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद आपलोगों ने धैर्य रखा.
यह भी पढ़ें : ‘आंखों में आंसू आ गए…’ जानें कौन हैं मुन्ना कुरैशी जिन्होंने 41 मजदूरों को 17 दिन बाद दिखाया उजाला
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
चिंता हमेशा बनी रहती थी : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं बार-बार रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेता रहता था। सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी बात होती थी। जानकारी मिलने के बाद भी हमेशा चिंता बनी रहती थी। इस संकट की घड़ी में आपका और आपके परिवार का पुण्य भी काम आया है। इस दौरान मजदूरों ने पीएम मोदी के साथ अपने अनुभवों को साझा किया है।
सुबह योगा और टहलते थे मजदूर
युवा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के सबा अहमद ने पीएम मोदी के साथ सुरंग के अंदर के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि हमलोग करीब 17 दिन तक टनल में फंसे रहे, लेकिन कभी ऐसा अहसास नहीं हुआ कि हम लोगों को कमजोरी या घबराहट हो रही है। भले सभी लोग अलग-अलग राज्य से आते थे, लेकिन सभी भाई की तरह रहते थे। हम लोग एक साथ बैठकर खाना खाते थे और खाना खाने के बाद टहलते थे। साथ ही हम लोग मॉर्निंग वॉक और योगा भी करते थे।
श्रमिक ने कहा कि हमलोग सीएम धामी का तहे दिन से धन्यवाद करते हैं। वे लगातार सुरंग के अंदर हमलोगों के संपर्क में थे और बातचीत कर सभी का हालचाल लेते थे। टनल से बाहर आते ही सीएम धामी ने हमलोगों को गले लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर वीके सिंह भी मौजूद रहें। वीके सिंह ने भी गले लगाया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि वीके सिंह ने अपनी सोल्जर ट्रेनिंग दिखाई है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines