राहुल प्रकाश, उत्तरकाशी
Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: 12 नवंबर जिस दिन देश धूम धाम से दिवाली मनाने की तैयारी कर रहा था। उसी 12 तारीख को उत्तराखंड में हुए एक हादसे ने देशवासियों को दहला दिया। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चार धाम प्रोजेक्ट के तहत बन रही सिल्कयारी टनल में 12 नवंबर को लैंडस्लाइड के बाद बड़ा हादसा हो गया। एक बड़ा मलबा निर्माणाधीन सुरंग पर आकर गिरा। और सुरंग के अंदर काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए। अब 15 दिन बीत जाने के बाद भी मजदूरों को बाहर निकालने की कवायद जारी है। 13 तारीख से लगातार बचाव अभियान चल रहा है। और बड़ी बड़ी मशीनों के जरिए सुरंग के अंदर पहुंचने की कोशिश जारी है।
पहाड़ से इंसान की जंग, हर एक सेकेंड है खास!
पिछले पंद्रह दिनों से कैसे उत्तराखंड की जमीन पर 41 जिंदगियों को बचाने की जद्दोजहद हो रही है। रविवार को बचाव अभियान के 15वें दिन नए सिरे से रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया। सुबह 4:30 बजे से रेस्क्यू टीम ने वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन के जरिए बोरिंग शुरू की गई। वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन के जरिए 200 मिलीमीटर चौड़े पाइप को जमीन के अंदर डाला जा रहा है। बचाव टीम का कहना है कि करीब 90 मीटर तक खुदाई किए जाने की तैयारी है। जो कि अब तक 15.24 मीटर यानि करीब 50 फीट से ज्यादा बोरिंग हो चुकी है।
देश भर से उठी दुआएं, मजदूर जल्द लौटकर आएं
सिल्कयारी टनल में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल निकालने के लिए मिनट टू मिनट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देश भर की एक्सपर्ट और टीमें इस मिशन में जुटी हुई हैं। बचाव दलों में शामिल टीमों के मुताबिक अब तक की खुदाई के दौरान किसी तरह के बड़े वाइब्रेशन का सामना नहीं हुआ है। यानी खुदाई में कोई रुकावट नहीं आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जैसे ही 200 मिलीमीटर चौड़ा पाइप सुरंग में दाखिल होगा उसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 700 मिमी से लेकर 800 मिमी का चौड़ा पाइप इसी जगह पर ऊपर लेयर के तौर पर अंदर डाला जाएगा। पिछले पंद्रह दिनों से चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में तमाम तरह की हर उस कोशिश को अपनाया गया है जिससे जल्द से जल्द मजदूरों को बाहर निकाला जा सके।
इसमें कोई शक नहीं कि हादसा भयानक है। लेकिन राहत की बात ये भी है कि टनल के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं। और बाहर मौजूद लोगों से उनका संपर्क बना हुआ है। लेकिन हर बीतते दिन के साथ चिंता बढ़ रही है। और जब तक सभी 41 मजदूर सुरक्षित टनल से बाहर नहीं निकाल लिए जाते हैं। तब तक पूरे देश की सांसें और धड़कने सामान्य नहीं हो पाएंगी।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
11 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
12 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
21 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
22 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines