Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड बारिश के कारण बेहाली का दर्द झेल रहा है। भूस्खलन की घटनाएं और नदियों का बढ़ता जलस्तर अब डराने लगा है। पहाड़ों पर लगातार बारिश के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा उफान पर है। उत्तराखंड के फिर से भूस्खलन की खबर सामने आई है। इसमें 15 घर और 7 गौशालाएं खत्म हो गई हैं।
लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, देहरादून जिले की विकासनगर तहसील के लांघा जाखन गांव में भूस्खलन हो गया। इसमें 15 घर और 7 गौशालाएं पूरी तरह बह गए। जाखन गांव में 16 परिवारों के 50 लोग रहते हैं। हालांकि गनीमत रही कि घटना के दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। सभी प्रभावित लोगों को पचता गांव के एक स्कूल में बनाए गए राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। यहां भूस्खलन के कारण सड़कें भी धंस गई हैं।
मोहन चट्टी में मलबे से पांच शव मिले
उसके अलावा ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के मोहन चट्टी में पिछले तीन दिनों के रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमों ने मलबे में दबे सभी पांच शवों को बरामद कर लिया है। बचाव अभियान के दौरान एक शख्स को मलबे से बचाया भी गया। बता दें कि हाल ही में यहां एक बरसानी नाले में पानी आ जाने से एक कार बह गई थी। कार में पति-पत्नी और उनके बेटा-बेटी भी थे। पति किसी तरह से बच गया था।
हिमाचल का हाल बेहाल
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भी बारिश से बुरा हाल है। शिमला, सोलन, मनाली, मंडी समेत कई जिलों में बारिश के कारण अब तक (इसी मानसूनी सीजन) 327 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 हजार रुपये से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हो चुका है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया था कि इस नुकसान की भरपाई में कम से कम एक साल का समय लगेगा।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
59 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines