नैनीताल जिले के भीमताल झील में बोटिंग के दौरान एक युवक ने खतरनाक करतब (स्टंट) किया। युवक के इस रिस्की कारनामे के बाद भीमताल पुलिस ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस शख्स का चालान काटकर अनुशासन का पाठ पढ़ाया। दरअसल, भीमताल झील में एक युवक नौका में सवार था, इस दौरान उसने अचानक नाव से कूदकर झील में तैरना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में इसको देखकर हड़कंप मच गया। झील का पानी गहरा होता है, जिसकी वजह से उसकी यह हरकत जानलेवा साबित हो सकती थी।
भारी पड़ा स्टंट
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह नैनीताल जिले के भीमताल का है। जहां पर एक पर्यटक ने नाव से उतरकर झील में तैरना शुरू कर दिया। अचानक नाव से कूदकर झील में तैरना शुरू कर दिया और खतरनाक स्टंट करने लगा। उसकी इस हरकत से वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भीमताल विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवक को झील से बाहर निकाला और उसकी पूछताछ की। पता चला कि युवक का नाम प्रिंस आलम (पुत्र नौशाद आलम) समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है, जो घूमने के लिए भीमताल आया हुआ था।
ये भी पढ़ें: संभल पुलिस चौकी का नाम क्यों पड़ा ‘सत्यव्रत’? गीता का कौन सा श्लोक लिखा?
पुलिस ने काटा चालान
दरअसल, इस तरह से झील में तैरने पर पाबंदी है, क्योंकि ऐसे स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने पर्यटक पर तुरंत कार्रवाई कर उसे कानून का पाठ पढ़ाया। पुलिस ने युवक की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही, उसे भविष्य में ऐसे खतरनाक और जानलेवा स्टंट न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने कहा कि झील में नौका विहार के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करके एक स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें: आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल के खिलाफ FIR, सोडियम चढ़ाने से कोमा में गई मरीज
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines