Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) में अब स्थिति डरावनी होने लगी है। घरों और सड़कों में दरारों के साथ अब बहुमंजिला इमारतें और होटल झुकने लगे हैं। इतनी है नहीं, जोशीमठ में कई स्थानों पर धरती को फाड़ कर पानी के निकलने के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।
कई इलाकों में देखी गई नए दरारें
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आपदा प्रबंधन के सचिव रंजीत सिंहा ने बताया कि जोशीमठ में जहां नई दरारें आई हैं, वहां हमने सर्वे किया है। कुछ होटल झुके हैं। आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि प्रभावित इलाके में कई स्थानों पर नए जल स्रोत उभरे हैं।
जमीन से पानी निकलना खतरे की घंटी
आपदा सचिव ने बताया कि जमीन से पानी आना एक खतरनाक संकेत है, क्योंकि यह एक निर्वात (खाली स्थान) पैदा करता है, जो डूबने या घंसने का कारण बनता है। प्रभावित लोगों को यहां से लगातार सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। हमें यहां सख्त तौर पर भवन नियमों को लागू करना है। साथ ही कोशिश है कि किस प्रकार हम यहां मकानों और इमारतों को बचा सकते हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1611284259616231436
पुरानी दरारें भी लगातार बढ़ती जा रहीं
जानकारी के मुताबिक सिटी बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया था कि गुरुवार को इलाके के मारवाड़ी में नौ घरों में दरारें आने की सूचना है। अधिकांश सड़कों में भी बड़ी दरारें पड़ गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि जोशीमठ के मारवाड़ी वार्ड की जेपी कॉलोनी में जमीन से पानी निकलना शुरू हो गया है। इस पानी का बहाव काफी तेज है। अधिकारियों ने बताया था कि मुख्य सड़कों पर दरारें इतनी बढ़ी हैं कि लोग यहां चलने से डर रहे हैं।
इन इलाकों के लोग हैं प्रभावित
बता दें कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि जोशीमठ के रविग्राम में 153, गांधीनगर में 127, मनोहरबाग में 71, सिंहधार में 52, परसारी में 50, अपर बाजार में 29, सुनील में 27, मारवाड़ी में 28 और 24 मकान प्रभावित हुए हैं। ये दरारें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उत्तराखंड शासन के अधिकारी लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचा रहे हैं। साथ राज्य के मुख्यमंत्री लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
14 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
14 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
16 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
17 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
18 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
18 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines