Uttarakhand School Syllabus: उत्तराखंड के स्कूलों में बच्चों के सिलेबस में कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसके लिए एक निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया कि अब से स्कूलों में भगवत गीता और रामायण भी पढ़ाई जाएगी। इसकी जानकारी उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी है। उन्होंने बताया कि करीब 17,000 सरकारी स्कूलों के लिए ये निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा छात्र सुबह की प्रेयर के दौरान श्लोक का पाठ करेंगे।
NCERT को दिया गया काम
उत्तराखंड में स्कूलों के सिलेबस में जो बदलाव होगा उसका काम NCERT को दिया गया है। इसके लिए एजुकेशन डिपार्टमेंट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मीटिंग भी की है। इस मीटिंग में ही NCERT को सिलेबस में बदलाव करने की जिम्मेदारी दी गई है। भगवद गीता और रामायण का नया सिलेबस 17,000 सरकारी स्कूलों में रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: World Population Day 2025: भारत में बच्चों की गिनती कितनी? क्या सभी को मिल रही है शिक्षा
इसके अलावा ये भी बताया गया कि ‘जो सुबह में प्रार्थना होती है उसमें भी ग्रंथों से श्लोकों का पाठ किया जाएगा। इस पर मंत्री जी ने कहा कि ‘बच्चों और उनके अभिभावकों को ये काफी पसंद आ रहा है। मैंने कई लोगों की इस पर प्रतिक्रियाएं देखी हैं जो काफी अच्छी हैं।
‘वीणा’ में होगी गंगा की कहानी
बीते दिन एनसीईआरटी द्वारा ‘वीणा’ नाम की एक किताब भी निकाली गई। इसमें एक पाठ गंगा की कहानी का भी दिया गया है। वाराणसी, पटना, कानपुर और हरिद्वार जैसे शहरों का जिक्र किया गया है। इसमें कुंभ मेले का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा NCERT ने क्लास 8 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब में मुगलों के इतिहास को भी बताया गया है। साथ ही एक सलाह भी दी गई है कि जो इतिहास में मुगलों ने किया उसके लिए आज किसी को दोषी न ठहराया जाए।
ये भी पढ़ें: बिहार में टीचरों के लिए बड़ा ऐलान: अब पसंदीदा स्कूल में खुद करा सकेंगे ट्रांसफर, जानिए नई योजना
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
42 mins agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
45 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines