Badrinath Highway Road Accident: उत्तराखंड में आज बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिरा गया। ट्रेवलर में 25 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट कर भेजा गया है। इसे लेकर एम्स ऋषिकेश निदेशक डॉ मीनू सिंह ने बताया कि 7 मरीजों को एम्स लाया गया, उनमें से 2 मृत अवस्था में थे, जबकि 2 मरीज बहुत गंभीर हैं और 3 मरीजों की स्थिति स्थिर है।
रेंतौली के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवलर 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद अलकनंदा नदी में जा गिरा। दुर्घटना में अब तक 12 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस और प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और जिलाधिकारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
ग्रामीण, पुलिस, प्रशासन, DDRF, NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। SP रुद्रप्रयाग डॉ वैशाखा ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि उन्हें टेंपो ट्रेवल्स के नदी में गिरने की सूचना मिली थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर जताया शोक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन से अपडेट लिया। उन्होंने एक ट्वीट करके हादसे पर दुख जताया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने हादसे की जांच करने के आदेश भी दिए हैं। हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ तो कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश हैं। उन्होंने हादसाग्रस्त लोगों के परिजनों से हिम्मत रखने की अपील की।
वहीं पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गए थे। लोगों ने मिल कर ही अपने स्तर पर सबसे पहले बचाव अभियान चलाया और ट्रेवलर से लोगों को निकालकर सड़क पर पहुंचाया। इसके बाद घायलों को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर गुप्तकाशी ले जाया गया, जहां से कई घायलों को एम्स रेफर कर दिया गया है। सड़क पर काम कर रहे 3 मजदूर लोगों को बचाने के लिए नदी में कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
13 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
18 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
19 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
19 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
21 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
22 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
23 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
23 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines