Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक मैक्स गाड़ी 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि ये हादसा मैक्सगाड़ी का बैलेंस बिगड़ने की वजह से हुआ है।
मुवानी से बकटा जा रही थी जीप
यह हादसा पिथौरागढ़ के सोनी पुल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मैक्स जीप मुवानी से बकटा की तरफ जा रही थी। हादसे के वक्त इस जीप में 13 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, बचाव दल की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके अलावा, पुलिस गाड़ी के खाई में कैसे गिरी, इसके पीछे के कारणों का भी पता लगा रही है।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में अपार्टमेंट का छज्जा टूटने से एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की जानकारी देते हुए पिथौरागढ़ की SSP रेखा यादव ने बताया कि गाड़ी मुवानी से बोकटा जा रही थी। शुरुआती जांच के अनुसार, अचानक जीप का बैलेंस बिगड़ने की वजह से गाड़ी नदी में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बचाव दल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
4 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
20 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
22 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines