Uttarakhand News: उत्तराखंड में मंगलवार को अचानक बदला मौसम लोगों की जान पर बन आया। तेज बारिश और आंधी के कारण हरिद्वार में करीब 200 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इसके नीचे कई लोग दब गए।
देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई है। एक अन्य स्थान पर पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है। उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 26 बकरियों की मौत हो गई है।
देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ज्वालापुर क्षेत्र में बारिश और आंधी के कारण 200 साल पुराना एक पेड़ गिर गया। कई लोग उसके नीचे दब गए।
और पढ़िए – India Corona Update : भारत में 24 घंटे में कोरोना के आए 522 नए केस, 6 की मौत
पुलिस ने राहत कर्मियों ने सभी को रेस्क्यू करके मलबे से निकाला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हरिद्वार के हरमिलाप मिशन सरकारी अस्पताल डॉ. अनस जाहिद ने बताया कि 5 लोगों को यहां लाया गया था। 2 लोगों की मौत हो गई है। एक मरीज को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।
हरिद्वार में पर्यटक की मौत
एएनआई के अनुसार, हरिद्वार में चमगदर टापू के पास पेड़ गिरने से सोनीपत के एक पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक की पहचान योगेश के रूप में हुई है। इसके अलावा हल्द्वानी में भी कुछ लोगों पर एक विशाल पेड़ गिर गया। यहां भी एक चालक की मौत हुई है। बताया गया है कि उत्तराखंड में बारिश और आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने की खबरें सामने आई हैं।
पहाड़ों पर चर रही 26 बकरियां मरीं
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तरकाशी जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से पहाड़ों पर चर रही 26 बकरियों की मौत हो गई। आपदा संचालन केंद्र के अधिकारियों के अनुसार उत्तरकाशी के भटवाड़ी प्रखंड के कमर गांव टोक के पास जंगल में यह घटना हुई है।
आपदा संचालन केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि 26 मृत बकरियों में से 19 महेंद्र सिंह की, 2 बकरियां हुकम सिंह की और 5 बकरियां नारायण सिंह की थीं। पशुपालन विभाग की टीम ने राजस्व टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
9 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
10 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
14 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
14 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
16 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
17 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
18 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
20 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines