हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा; चमोली में 700 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 12 यात्रियों की मौत

विज्ञापन
चमोली में हादसे के बाद बिखरे पड़े वाहन के टुकड़े।

Uttarakhand News in Hindi: देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। एजेंसियों के मुताबिक 12-13 सवारियों से भरा एक वाहन करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। उत्तराखंड और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं। एसडीआरएफ के मुताबिक इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। टीम अभी भी मौके पर मौजूद है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1593603113973612544

700 मीटर गहरी खाई में गिरे

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह हादसा उत्तराखंड के चमोली जिले में हुआ है। शुक्रवार को यहां के जोशीमठ के दुमक मोटर मार्ग स्थित पल्ला जखोला गांव के पास एक वाहन गुजर रहा था।

विज्ञापन

बताया गया है कि वाहन में 12 से 13 सवारियां थीं। तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 500 से 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पोस्ट पांडुकेश्वर से एसडीआरएफ की एक और टीम भी भेजी गई। देर रात एसडीआरएफ की ओर से बताया गया है कि अभी तक वाहन में यात्रा कर रही 2 महिलाओं और 10 पुरुषों के शव टीम ने बरामद किए हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1593606941208895488

विज्ञापन

सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया

उत्तराखंड के सीएम पीएस धामी ने चमोली में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने चमोली के डीएम से फोन पर बात कर राहत एवं बचाव कार्य में गति लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम कार्यालय की ओर से बताया गया है कि घटना के बाद डीएम हिमांशु खुराना, एसपी प्रमेंद्र डोभाल मौके पर मौजूद हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola