उत्तराखंड के कोतवाली तिराहे से कालाढूंगी को जाने वाले आंतरिक मार्ग में एक व्यक्ति तेजी से कार लेकर आया। कार से लड़ने-झगड़ने की आवाज आई और चलती कार का महिला ने दरवाजा खोल दिया। बाद में कार की गति चालक ने धीमी की तो महिला अपने बच्चों समेत उतरी और गुस्से में पैदल चल दी। यह घटना बीते शनिवार दोपहर की है। जब महिला से मामला पूछा गया तो उसने बताया कि कार चलाने वाला उसका जीजा है, जो वनभूलपुरा का निवासी है।
खबर के मुताबिक, जीजा को उसने तबियत खराब होने पर अस्पताल तक छोड़ने की बात कही थी, लेकिन कार में बिठाने के बाद जीजा ने साली को अस्पताल न ले जाकर घूमने चलने की बात कह डाली। इस पर महिला ने मना किया तो जीजा को गुस्सा आ गया और जबरदस्ती कार में बैठा कर घूमने की जिद करने लगा।
साली ने गुस्से में कार का दरवाजा खोला
कोतवाली के पास पहुंचने पर साली ने कार का दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद डर के मारे जीजा ने कार की चाल धीमी की तो वह अपने दोनों बच्चों संग उतरी और पैदल अस्पताल की ओर चल दी। जीजा गुस्से में कार के खुले दरवाजे संग कालाढूंगी रोड की ओर फरार हो गया। इस घटना पर कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर इस मामले में तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने की थी अस्पताल जाने की मांग
वहीं, खबर के अनुसार, बीमार साली ने जीजा को अस्पताल लेकर चलने को कहा था, लेकिन जीजा इलाज कराने की बजाय उससे घूमने की बात करने लगा। जब महिला ने मना किया तो जीजा ने उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया। जीजा उसे घूमाने ले जाने की जिद पर अड़ा रहा। दोनों के बीच कार में हुए घमासान के बाद चलती हुई कार का महिला ने दरवाजा खोला और बच्चों सहित उतर गई। इस मामले में अब तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक, अगर इस मामले में कोई शिकायत आती है तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- कौन हैं नोएडा की नई DM मेधा रूपम? पिता मुख्य चुनाव आयुक्त, शूटिंग खिलाड़ी होने के बाद बनीं IAS
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
12 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines