Uttarakhand: भर्ती परीक्षाओं में घोटाले की CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को बेरोजगार संगठन ने उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। इसको देखते हुए देहरादून में परेड ग्राउंड के तीन सौ मीटर दायरे में धारा 144 लागू की गई है।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात और गुरुवार को हुए लाठीचार्ज, पथराव के मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अफसरों से विस्तृत जांच आख्या तलब की है।
सीएम धामी बोले- हम पूरी तरह सजग
पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग है। हमने किसी भी भर्ती घोटाले को न तो दबाया है न छुपाया है। जितने भी मामले आए, उनकी जांच कराकर दोषियों को जेल भेजा है। हमारी सरकार ने यह पहले ही तय कर लिया था कि भर्ती परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाएंगे। युवाओं से अपील है कि किसी के बहकावे में न आएं।’
बुधवार रात और गुरुवार को पुलिस ने किया लाठीचार्ज
दरअसल, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए लंबे समय से युवा CBI जांच की मांग कर रहे हैं। बुधवार को देहरादून के गांधी पार्क में धरने पर बैठे छात्रों को पुलिस ने जबरन उठाया था। इस दौरान छात्रों से हुई झड़प के बाद पुलिस ने लाठियां बरसाई थीं। इसके विरोध में गुरुवार को तमाम छात्र सड़कों पर उतर आए। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने। तभी किसी ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
13 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुरुवार रात तक बेरोजगार संगठन अध्यक्ष बॉबी पंवार, राम कंडवाल, संदीप समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तनाव और फिर से प्रदर्शन होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू किया है।
बेरोजगार संगठन की ये हैं प्रमुख मांगें
- नकलचियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं।
- आयोग के अधिकारियों-कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच की जाए।
- हाईकोर्ट के जज की निगरानी में भर्ती धांधली की CBI जांच हो।
- नकल विरोधी कानून आने तक कोई भी भर्ती परीक्षा न हो।
- 12 फरवरी को होने वाली पटवारी परीक्षा टाली जाए।
धामी बोले- जल्द लागू होगा नकल विरोधी कानून
उत्तराखंड में जल्द देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने वाला है। शुक्रवार को ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस 2023 के उद्घाटन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘हमने तय किया है कि उत्तराखंड में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया जाए। इसके लिए सख्त नकल विरोधी कानून का अध्यादेश हमने कल राजभवन भेज दिया है, जल्द ही यह लागू हो जाएगा।
इसमें नकल माफिया को उम्र कैद, 10 करोड़ तक का जुर्माना और अभ्यर्थियों को 10 साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है। अगर राजभवन इस पर 12 फरवरी से पहले मुहर लगा देता है तो कानून-पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा से ही लागू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, कहा-जोशीमठ में पुनर्वास का 70% काम पूरा, क्षेत्र की स्थिति स्थिर
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
5 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
6 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
11 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines