Dhami Cabinet Reshuffle: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, पीएम मोदी के गुरुवार को उत्तरकाशी दौरे से लौटते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कुछ देर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। सीएम के इस दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, खबर सामने आई है कि सीएम धामी ने शुक्रवार शाम को दिल्ली में भाजपा नेता बीएल संतोष और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ मुलाकात की है।
उत्तराखंड कैबिनेट में 4 पद खाली
बता दें कि उत्तराखंड सरकार में कुल 12 मंत्रियों की क्षमता है, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अभी 8 मंत्री काम कर रहे हैं। यानी अभी 4 पद खाली हैं। इनमें से तीन पद सरकार बनने के समय से ही रिक्त हैं, जबकि चौथा पद एक मंत्री के निधन के बाद खाली हुआ था। इन खाली पदों को भरने के साथ ही कुछ मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।
कैबिनेट विस्तार का अंतिम फैसला हाईकमान को लेना है
उत्तराखंड भाजपा नेतृत्व ने हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट भेजी है। प्रदेश संगठन स्तर पर गहन मंथन के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट में संगठन और सरकार के संतुलन को ध्यान में रखते हुए संभावित नामों का भी सुझाव दिया गया है। हालांकि, अंतिम निर्णय भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को ही लेना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे लेकर संकेत दिया है कि मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व अपनी रिपोर्ट भेज चुके हैं और अब इस पर अंतिम फैसला भाजपा हाईकमान को लेना है। किसे मंत्री बनाया जाएगा और किसे हटाया जाएगा, यह पूरी तरह से केंद्र के विवेक पर निर्भर है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines