Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे। इस दौरान यहां उन्होंने सुबह की सैर के दौरान लोगों से बातचीत की। राज्य सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों के बारे में फीडबैक लिया। सीएम ने सरकार के बारे में जानने के लिए एक चाय बेचने वाले से बातचीत की।
सरकारी योजनाओं के बारे में लिया फीडबैक
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम धामी ने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। सीएम धामी ने इसके बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आज अपने दो दिवसीय चंपावत दौरे पर प्रात: भ्रमण के दौरान युवा साथियों और स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित फीडबैक लिया। लोगों के चेहरों पर दिख रहे संतोष के भाव हमें राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1628952719238246400
चाय की दुकान चलाने वाले वित्यानंद जोशी से की बात
सीएम धामी ने बताया कि पदयात्रा के दौरान लोगों से बातचीत के पीछे उनका मकसद लोगों से फीडबैक लेना था। धामी सर्किट हाउस से ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान पर पहुंचे। सबसे पहले सूर्य नमस्कार किया। फिर चाय की चुस्कियां लेते हुए नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों की चर्चा की। इस बीच उन्होंने वहां मौजूद मासूम रियांश से भी बात की।
खेल के मैदान में तैयारी कर रहे युवाओं के बीच पहुंचे
इसके बाद वे नागनाथ वार्ड होते हुए निकले। जहां उन्होंने पानी भरने वाली महिला से भी बात की। पीने के पानी की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य बाजार होते हुए गोरालचोड़ मैदान पहुंचे। उन्होंने मुख्य बाजार के दुकानदारों से बात कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर रहे युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
10 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
14 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
19 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
19 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
21 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines