Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी (SIT) ने 500 पन्नों की चार्जशीट (Chargesheat) तैयार की है। बता दें कि इसे सोमवार को कोटद्वार की एक स्थानीय अदालत में दाखिल किया जाएगा।
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता भंडारी के करीबी दोस्त पुष्प दीप के अलावा रिजॉर्ट में काम करने वाले पूर्व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। कथित तौर पर इन बयानों में सामने आया है कि वीआईपी गेस्ट के लिए स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया जा रहा था।
पूर्व कर्मचारी और दोस्त का बयान अहम
अधिकारी ने बताया कि पूर्व कर्मचारी ने कुछ हफ्तों तक काम करने के बाद रिजॉर्ट छोड़ दिया था। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया है। एडीजीपी (कानून व्यवस्था) वी मुरुगेसन ने बताया कि चार्जशीट में करीब 100 गवाहों के बयान और लगभग 30 दस्तावेजी साक्ष्य शामिल हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच ले जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अंकिता ने एक पूर्व कर्मचारी को बताया था कि रिजॉर्ट अय्याशी का अड्डा है और वह वहां से भागना चाहती है। अधिकारियों ने बताया कि पहले माना जाता था, अंकिता ने व्हाट्सएप चैट पर केवल अपनी दोस्त पुष्प दीप के साथ ही इस घिनौनी जानकारी को साझा किया था।
वीआईपी गेस्ट को विशेष सेवाएं की बात सामने आई
एसआईटी अधिकारी ने एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि जांच के दौरान हमें पता चला कि अंकिता रिजॉर्ट के एक पूर्व कर्मचारी के संपर्क में थी। उसने यहां चल रही अवैध गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा था कि यह काम करने के लिए अच्छी जगह नहीं है। वह यहां से चली जाएगी। उसे ‘वीआईपी गेस्ट को विशेष सेवाएं’ देने के दबाव बनाया जा रहा है।
एसआईटी अधिकारी ने बताया कि चार्जशीट में पुष्प दीप और पूर्व कर्मचारी दोनों के बयानों से अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा चलाने में मदद मिलेगी। एडीजीपी (कानून व्यवस्था) वी मुरुगेसन ने बताया कि चार्जशीट में करीब 100 गवाहों के बयान और करीब 30 दस्तावेजी साक्ष्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें लोक अभियोजन अधिकारी को सौंप दिया गया है, जो इसे सोमवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में स्थानीय अदालत के समक्ष प्रस्तुत करेगा।
ये है अंकिता केस
बता दें कि अंकिता की 18 सितंबर को रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो सहयोगियों अंकित गुप्ता व सौरभ भास्कर ने हत्या कर दी थी। बाद में उन्होंने कथित तौर पर उसे ऋषिकेश में चिल्ला बैराज में एक चट्टान से धक्का दे दिया था। आरोपी फिलहाल जेल में हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
10 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines