Uttarakhand News: अपने रजत जयंती वर्ष में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहे उत्तराखंड ने हरित पहल का शानदार उदाहरण पेश किया है। राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाला हर खिलाड़ी अपने नाम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा। इसके लिए आयोजन स्थल के समीप खेल वन विकसित किया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने वाले मेहमान भी पौधा लगाएंगे। आयोजन के दौरान 10 हजार से ज्यादा पौधों का रोपण किया जाएगा। उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों की थीम ग्रीन गेम्स बनाई है।
इस थीम के अनुरूप पूरे आयोजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा खेल स्पर्धाएं होनी हैं। यहां पर आयोजन स्थल के नजदीक खेल वन तैयार किया जा रहा है, जहां पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड से अपनी स्मृति को जोड़ते हुए पौधे रोपित करेंगे। साथ ही देशभर से आए मेहमान भी यहां पौधा लगाएंगे।
4350 पदक ई-वेस्ट से किए जाएंगे तैयार
राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न स्पर्धाओं में करीब 4350 पदक खिलाड़ियों को प्रदान किए जाने हैं। यह तय किया गया है कि ये पदक ई-वेस्ट से तैयार किए जाएंगे। उत्तराखंड सरकार इसी हिसाब से पदकों की तैयारी कर रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र तक को भी पर्यावरण के अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल पदार्थों से तैयार किया जा रहा है। खेल स्थलों पर खिलाड़ियों को एक से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। पेयजल के लिए रिसाइकिल्ड पीईटी बोतलों का इस्तेमाल किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में होगा लाइट एंड साउंड शो
राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। लाइट एंड साउंड के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा इवेंट की सजावट के लिए लगाई कलाकृतियों और सेल्फी प्वाइंट को भी ई-वेस्ट से तैयार किया जा रहा है। ई-वेस्ट से तैयार टाइगर भी आयोजन स्थल पर स्थापित कर दिया गया है।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे देश को जागरूक किया था। उत्तराखंड में इस अभियान के तहत काफी काम हुआ। अब राष्ट्रीय खेलों की थीम को हमने ग्रीन गेम्स किया है। इसके तहत कई कदम उठाए जा रहे हैं। खेलों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देश-दुनिया तक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने का प्रयास है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
6 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
12 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines