हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: पीलीभीत में 3.81 करोड़ रुपये से बनी नई सड़क, शख्स ने हाथों से उखाड़ कर दिखाई क्वालिटी

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले में एक व्यक्ति ने 3.81 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क को अपने हाथों से ही उखाड़ दिया। सड़क की गुणवत्ता को दिखाना वाला वीडियो (Viral Video) अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि कुछ दिन पहले प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कानपुर में एक सड़क का निरीक्षण किया था। उन्होंने भी अपनी उंगली से ही सड़क को खोद दिया था। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अभी हाल में ही बनाई गई है सड़क

जानकारी के मुताबिक पीलीभीज जिले के भगवंतापुर गांव की ओर जाने वाली सड़क को अभी हाल-फिलहाल में 3.81 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। बताया गया है कि यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई है।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। अब इस मामले का एक वीडियो सामने आया है, जो सड़क की गुणवत्ता की पोल खोल रहा है।

सोशल मीडिया पर आया 1.11 मिनट का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 1.11 मिनट का है। इसमें देखा जा सकता है कि एक स्थानीय शख्स पहले सड़क को दिखाता है। इसके बाद अपने दोनों हाथों से सड़क को उखाड़ना शुरू कर देता है।

वीडियो में दिख रहा है कि सड़क को मिट्टी की परत पर बिछा दिया गया है। देखते ही देखते शख्स ने सड़क के काफी हिस्से को हाथों से ही खोद डाला। वहीं पास में खड़ा एक व्यक्ति इस घटना का वीडियो बना रहा है।

कानपुर के भाटिया तिराहे पर पहुंचे मंत्री

बता दें कि 1 नवंबर को यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद अपने काफिले के साथ कानपुर के भाटिया तिराहे से पनकी मंदिर तक बनी सीसी रोड पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जब सड़क को अपनी उंगली से कुरेदकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

सीसी रोड से मिट्टी निकलने लगी। इसके बाद मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को तत्काल ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। मंत्री के इश औचक निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें