Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ (Hapur) जिले में एक किसान के खेतों में बंदरों ने तबाही मचा दी। खड़ी फसल को तहस-नहस कर दिया। अब किसान ने एक ऐसी तरकीब निकाली है कि बंदर उसे देखते ही भाग खड़े होते हैं।
कहीं पर सैकड़ों बंदरों का झुंड भी बैठा हो तो किसान को देखकर मानो गायब ही हो जाता है। किसान का कहना है कि बंदर किसी और का नुकसान न करें, इसलिए वह सुबह से ही उनके पीछे लग जाते हैं। किसान का लंगूर बनकर बंदरों को भगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हापुड़ के गढमुक्तेश्वर में है बंदरों का आतंक
मामला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट इलाके का है। यहां रहने वाले ओम प्रकाश पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में लाखों बंदरों को आतंक है। कुछ समय पहले इन्हीं बंदरों ने उनकी खेत में खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया था। हजारों रुपयों का नुकसान हुआ था। इस घटना के बाद एक बार वह बाजार गए थे। वहीं उन्होंने देखा कि एक दुकान पर काले लंबूर का मुखौटा टंगा था। ओमप्रकाश उस मुखौटे को खरीदकर ले आए।
अब जान बचाकर भागते हैं बंदर
एक दिन वे मुखौटा पहनकर बंदरों के सामने गए तो बंदरों में भगदड़ मच गई। अचानक बंदर अपनी जान बचाते हुए भागे। बस यहीं से ओमप्रकाश को बंदरों के इलाज की दवा मिल गई। ओमप्रकाश ने बताया कि वह रोजाना मुखौटे को लगाकर अपनी बाइक से इलाके में निकलते हैं। जिन स्थानों पर बंदरों का ज्यादा आतंक है, वहां जाकर बंदरों के पीछे भागते हैं। उन्होंने बताया कि तरकीब ऐसी काम कर रही है कि बंदरों से काफी हद तक राहत मिल गई है।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
59 mins agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
8 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
9 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines