UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को कहा कि कई लोगों ने दुनिया भर में COVID प्रतिबंधों का विरोध किया, लेकिन भारत में उन्होंने उत्साहपूर्वक और सफलतापूर्वक इन नियमों का पालन किया।
ये बातें सीएम योगी ने वाराणसी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे 2022 पर सम्मेलन सत्र पूर्ण होने के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
भारत में था उत्साह का माहौल
सीएम योगी ने कहा कि जहां दुनिया भर में लोगों ने उनकी सरकारों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध किया। वहीं भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में COVID दिशानिर्देशों और नियमों का 140 करोड़ लोगों ने उत्साहपूर्वक पालन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सत्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) को मजबूत करने में समृद्ध रहा है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1601770869319081984
वाराणसी में हुआ दो दिन का चिंतन शिविर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कहा कि वाराणसी में चिंतन और मनन के ये दो दिन बेहद खास रहे हैं। हमें नीतिगत सुधारों से एचडब्ल्यूसी को और ज्यादा मजबूत करने के लिए एक विशाल ज्ञान मिला है। अब योजनाओं के माध्यम से हम बेहतर से बेहतर सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।
राज्यों को किया गया सम्मानित
उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जमीनी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करते हैं। एक तरह से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेना हैं। इस कॉन्क्लेव के दौरान एचडब्ल्यूसी के बेहतर संचालन के लिए विभिन्न राज्यों को सम्मानित किया गया।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines