लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जिला अदालत में गैंगस्टर और मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की बुधवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद प्रदेशभर की अदालतों को अलर्ट किया गया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने देर शाम प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों और कमिश्नरेट को दिशा-निर्देश जारी किया है। कहा कि सभी अदालतों की सुरक्षा बढ़ाई जाए और पेशी पर आने वाले अभियुक्तों की भी सुरक्षा मुकम्मल होनी चाहिए।
एडीजी ने कहा कि जिले और कमिश्नरेट में अदालतों की सुरक्षा की समीक्षा की जाए। अदालतों में पेशी पर आने वाले अभियुक्तों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। खूफिया और सोशल मीडिया सेल को भी इस संबंध में सक्रिय व सचेत कर दिया जाए। समस्त जनपदों में जनपद न्यायाधीश / जिला मजिस्ट्रेट और बार एसोसिऐशन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्त न्यायालय परिसरों की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
गोलीकांड में बच्ची समेत दो घायल
दरअसल, बहुचर्चित भाजपा नेता ब्रह्मदत्त हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर संजीव जीवा को दोपहर तीन बजे के आसपास पेशी के लिए लखनऊ कोर्ट लाया गया था। तभी संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के लिए बदमाश वकील के भेष में आए थे। लखनऊ के डीसीपी ने बताया कि कोर्ट परिसर में एक शख्स ने गोली चलाई थी। फायरिंग में एक पुलिस अधिकारी और एक बच्ची को भी गोली लगी है।
फरवरी 1997 में की थी ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या
जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर संजीव जीवा मुख्तार अंसारी का करीबी था। संजीव जीवा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 10 फरवरी 1997 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंत्री के साथ-साथ ब्रह्मदत्त भाजपा के कद्दावर नेता भी थे।
यह भी पढ़ें: Crime News: लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद राजधानी में अलर्ट, घायल पुलिसवाले ने बताई आंखों-देखी
संबंधित खबरें
मुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
54 mins agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
13 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
13 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
14 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
19 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
19 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
21 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
22 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines