UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (Allahabad University) में सोमवार को हुए बवाल, पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद विवि प्रशासन ने मंगलवार के लिए विवि को बंद रखने का फैसला लिया है। विवि रजिस्ट्रार (कुलसचिव) की ओर से इसके लिए नोटिस जारी किया है। विवि ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
देर शाम जारी हुआ नोटिस
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार देर शाम विवि के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि विवि में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। इसके मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय कल (मंगलवार) बंद रहेगा। अज्ञात तत्वों ने विश्वविद्यालय के गेट का ताला तोड़ दिया। इसके परिणामस्वरूप उनके और गार्डों के बीच हिंसा हुई।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1604868093570068480
छात्रनेता और गार्डों विवाद के बाद हुआ बवाल
बता दें कि सोमवार को एक पूर्व छात्रनेता विवि परिसर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। तभी विवि के गार्डों ने उन्हें रोक दिया। इसी बात को लेकर छात्रनेता और गार्डों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि गार्डों ने फायरिंग कर दी। लाठी से हमले में छात्रनेता के सिर में भी चोटें आना बताया जा रहा है। इसके बाद विवि में हड़कंप मच गया।
कारें तोड़ीं, बाइकों में लगाई आग
गुस्साएं छात्रों ने विवि परिसर में तोड़फोड़ कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं छात्रों ने परिसर में खड़ी दो बाइकों में आग भी लगा दी। सूचना पर भारी संख्या में फोर्स, जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त प्रयागराज मौके पर पहुंचे। छात्रों ने गार्डों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसी क्रम में देर शाम विवि की ओर से ये नोटिस जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
4 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
6 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
22 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
22 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines