Uttar Pradesh Noida Police: ग्रेटर नोएडा में यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों पर जानलेवा हमले के मामले में जगनपुर की पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि खनन माफिया की स्थानीय पुलिस से साठगांठ थी। आरोप है कि हमले के बाद स्थानीय पुलिस ने पूरे मामले में लापरवाही बरती। जांच के बाद यह एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज और चौकी पर तैनात 3 अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों पर किया था हमला
बता दें कि सोमवार देर रात यमुना अथॉरिटी की टीम अवैध खनन की सूचना मिलने पर उसे रोकने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि माफिया ने टीम से अभद्रता करके जानलेवा हमला कर दिया। उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यमुना अथॉरिटी के सहायक प्रबंधक परियोजना संजय कुमार श्रीवास्तव ने मामला दर्ज कराया था कि कंपनी के सुपरवाइजर प्रमोद कुमार, गनमेन हरेंद्र सिंह उदयवीर सिंह सुरक्षाकर्मी विनोद कुमार के साथ अवैध खनन की सूचना पर सेक्टर-17 पहुंचे थे। एक JCB और 4 डंपर मौके पर मिले।
5 खनन माफिया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि विरोध करने पर माफिया ने अथॉरिटी की टीम पर हमला कर दिया। उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर दीपक कसाना समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को दीपक कसाना, विनय, रविंद्र, गौरव और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य फरार की तलाश की जा रही है।
ADCP की जांच के बाद हुआ एक्शन
बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच ADCP सुधीर कुमार कर रहे थे। गुरुवार देर रात इस मामले में कार्रवाई की गई है। मामले में लापरवाही बतरने पर जगनपुर चौकी इंचार्ज सोनू शर्मा, कांस्टेबल राजीव, अमर दीप व मुकेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसकी पुष्टि DCP ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
1 hr agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
2 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
9 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
10 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
11 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
11 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
22 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
23 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines