Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा पुलिस (Noida Police) ने गुरुवार देर शाम सेक्टर-58 इलाके में एक कार से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की है। साथ ही आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को आशंका है कि यह नकदी हवाला कारोबार की है। पुलिस ने कहा कि जब्त नकदी की जांच कराई जा रही है।
आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अहमदाबाद निवासी जयंती भाई, दिल्ली निवासी संदीप शर्मा, दिल्ली निवासी विनय कुमार, पश्चिम बंगाल निवासी अभिजीत हाजरा, नोएडा सेक्टर-56 निवासी रोहित जैन, दिल्ली निवासी विपुल, मुंबई निवासी मिनेश शाह और इंदौर निवासी अनुज के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
नोएडा में सौदा कोई करने आए थे सभी
नोएडा के एडीसीपी ने बताया कि आशंका है कि हवाला नेटवर्क के लिए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की नगदी ले आई गई थी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है। थाना सेक्टर-58 को सूचना मिली कि हवाला कारोबार करने वाले कुछ लोग सेक्टर-55 में सौदा करने आ रहे हैं, जिनके पास काफी नकदी है। थाना सेक्टर-55 पुलिस की टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में अभी कार्रवाई जारी है।
12 मोबाइल और 2 लैपटॉप बरामद
एडीसीपी नोएडा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक कार में कुछ लोग बहुत ज्यादा नकदी लेकर जा रहे हैं। उनके पास से 12 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप के साथ 2 करोड़ रुपये ज्यादा की नगदी बरामद करने के बाद संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। ऐसा लगता है कि यह काला धन और हवाला से संबंधित धन है। आईटी विभाग जांच कर रहा है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
5 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
7 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
7 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
8 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
9 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
13 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
15 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines