Noida News: नोएडा के सेक्टर 36 के ब्लॉक C2 में आग लग गई। सबसे पहले घर में लगे AC में बहुत तेजी से ब्लास्ट हुआ और फिर धीरे-धीरे आग पूरे घर में फैल गई। सूचना पाकर फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। रात 12:30 बजे लगी आग की घटना के बाद मालिक मनीष अरोड़ा ने पुलिस को सूचना दी। फायर की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया है। जांच में पता चला है कि आग घर में लगे AC से लगी थी, जिसको पूरी तरीके से बुझा दिया गया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
कमरे में कोई नहीं था
गनीमत रही कि जिस दौरान कमरे में आग लगी, उस दौरान कमरे के अंदर कोई नहीं था, अगर कोई होता तो घटना और बड़ी हो सकती थी। फायर विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो घर के लोग बेहद डरे हुए थे और आग लगने के बाद चीख पुकार मच गई। फायर की टीम में सभी का हौसला बढ़ाया और थोड़ी देर में ही आग पर बुरी तरीके से काबू पा लिया।
ये भी पढ़ें: Bulandshahr में पुलिया से टकराने के बाद कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत
मालिक ने क्या कहा
रात सेक्टर 36 के ब्लॉक C2 में जब मकान मालिक मनीष अरोड़ा के घर में आग लगी, तो उनको विश्वास नहीं था कि इतनी जल्दी फायर विभाग की गाड़ी मौके पर आ जाएगी और समय रहते आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग बुझने के बाद उन्होंने कहा कि जब आग लगी तो तेजी से बम जैसा धमाका हुआ, ऐसा लगा जैसे बहुत तेजी से ब्लास्ट हुआ है।
लगातार हो रही आग लगने की घटना
नोएडा में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। कुछ दिन पहले ही मेट्रो अस्पताल में आग लग गई थी। इसके अलावा, सुमित्रा अस्पताल में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही आग लगने की घटनाओं ने लोगों की एहसास करा दिया है कि इन दिनों भीषण गर्मी हो रही है।
ये भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi की करतूत का मिला सबूत, देवेंद्र सिंह के आखिरी वीडियो से खुला राज
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
18 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
19 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines