Noida News: आए दिन होने वाले विवादों और बवालों के बाद जी का जंजाल बनते जा रहे पालतू और आवारा कुत्तों के लिए जल्द ही पॉलिसी बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में प्राधिकरण (Noida Authority) की ओर से यह प्रस्ताव रखा गया है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि पालतू कुत्तों के लिए अब बारकोड जारी होंगे। वहीं आवारा कुत्तों के लिए अलग नीति बनाने पर काम होगा।
जुर्माने की रकम बढ़ाई, जिम्मेदारी भी तय की
नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। इसमें शहर के लिए एक ‘कुत्ता नीति लागू’ करने की योजना बनाई गई। इसके तहत पालतू कुत्तों को घुमाने, आपार्टमेंट्स की लिफ्ट में ले जाने और आवारा कुत्तों के लिए प्रोटोकॉल बनाए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। वहीं पंजीकृत पालतू कुत्ते के लिए एक बारकोड जारी होगा। इसके अलावा यदि कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है तो भारी जुर्माना देना होगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण आरडब्ल्यूए की जिम्मेदारी तय करेगा।
इन मुद्दों को भी रखा गया बोर्ड की बैठक में
जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण की बैठक में कुत्ता नीति समेत कुल 15 मुद्दों पर चर्चाएं हुईं। हाईराइज अपार्टमेंट्स के लिए स्ट्रक्चरल ऑडिट पॉलिसी को भी बोर्ड की अनुमति के लिए रखा गया है। कई डेवलपर्स पर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए होमबॉयर्स लंबे समय से स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग कर रहे थे। बता दें कि इस नीति के तहत समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जाता है। इसमें सभी हितधारकों (बिल्डरों और खरीदारों) के लिए सिफारिशें और सुझाव आते हैं।
हेलीपोर्ट के लिए नियमों-शर्तों में बदलाव
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए हेलीपोर्ट परियोजना के कुछ नियमों और शर्तों में बदलाव किया है। इसका उद्देश्य हेलीकॉप्टर की सवारी के माध्यम से नोएडा को आसपास के धार्मिक स्थलों से जोड़ना है। इसके लिए कुछ समय पहले एक बिड आई थी, लेकिन कुछ तकनीकि कारण से पूरी नहीं हो सकी। अब दोबारा इस पर काम किया जा रहा है।
12 और 26 सीटर हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान
अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत 9.35 एकड़ में इस हेलीपोर्ट को बनाने की योजना है। परियोजना की अनुमानित लागत 43.13 करोड़ रुपये है। इस परियोजना में बेल 412 हेलीकॉप्टरों (12-सीटर) और एमआई 172 हेलीकॉप्टरों (26-सीटर) का संचालन शामिल है।
संबंधित खबरें
क्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
22 mins agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
12 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
18 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
19 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
22 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
23 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines