हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Noida Breaking News: सेक्टर-93 में लगी भीषण आग, कई झुग्गियां राख, बचाव कार्य में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Noida Breaking News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित सेक्टर-93 में रविवार देर शाम कई झुग्गियों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस समेत दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गई हैं। आग इतनी भीषण है कि कई किमी दूर से धुंआ देखा जा सकती है। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है।

गेझा गांव में लगी आग

जानकारी के मुताबिक यह अग्निकांड नोएडा के सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में हुआ है। यहां एक स्थान पर काफी संख्या में झुग्गियां बनाकर लोग रहते हैं। रविवार देर शाम यहां किन्हीं कारणों से आग लग गई। कई किमी दूर से दिख रहे धुंए के गुबार का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। अभी यहां आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है।

गाजियाबाद में भी सामने आई घटना

इसके अलावा गाजियाबाद के लोनी में भी आग लगने की घटना सामने आई है। यहां ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र की एक आवासीय कॉलोनी में खाली मैदान हैय़ यहां काफी कचरा इकट्ठा हो रखा है। कश्मीरी एनक्लेव कॉलोनी के इस खाली मैदान में रविवार देर शाम को झाड़ियों में आग लगी गई। आग लगने से पूरे इलाके में धुंआ फैल गया। यहां भी आग लगने का कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola