एक कहावत हम सबने सुनी तो जरूर होगी ‘मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी’, लेकिन यूपी के बस्ती में ये कहावत जरा उल्टी पड़ गई। यहां मियां बीवी तो राजी थे, लेकिन मौसम राजी नहीं था। मतलब ये है कि दूल्हे राजा शादी करने का अरमान लिए गाजे-बाजे के साथ निकले तो थे निकाह करने, बारात भी पहुंची, लेकिन जैसे ही दुल्हन के आने का वक्त हुआ, उसके पहले कमबख्त बवंडर आ गया। बवंडर भी ऐसा कि पंडाल उड़ने लगा, कुर्सियां उड़ने लगीं, सामियाना उड़ने लगा।
इतना ही नहीं, खुद दूल्हे राजा का सेहरा तक उड़ गया। आलम यह हुआ कि आए तूफान ने कुछ ही मिनटों में सब कुछ तहस-नहस कर दिया। दूल्हे को तो एक समय पर यही लगा होगा कि शायद वह अपनी दुल्हन को अपने घर ले जा पाएगा या नहीं, लेकिन कहते हैं न कि सब्र का फल मीठा होता है, तो हुआ भी वही। कुछ देर बाद तूफान चला गया और तब जाकर दूल्हा और दुल्हन की जान में जान आई, और काजी साहब को बुलाया गया। दोनों कबूलनामे के बाद शादी संपन्न हुई।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भाटपार गांव से मुस्लिम बिरादरी के दूल्हे राजा गाजे-बाजे के साथ ननकुपुर गांव निकले निकाह करने, लेकिन जब वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो धीरे-धीरे मौसम खराब हो गया और जैसे ही दुल्हन को कुबूलनामा के लिए स्टेज पर आना था, ठीक उसके पहले तूफान आ गया। फिर क्या था, शादी के पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। तूफान इतना भीषण था कि देखते ही देखते शामियाना उड़ गया, वहां रखी कुर्सियां उड़ गईं और इतना ही नहीं, दूल्हे राजा का सेहरा तक उड़ गया।
बारातियों ने पकड़ें खम्भे
सबसे ज्यादा मुसीबत में तो बराती थे जिनकी जान पर बन आई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तनकर तूफान के सामने खड़े हो गए। सभी बारातियों ने टेंट हाउस के सभी खंभों को तब तक पकड़े रखा जब तक तूफान गुजर नहीं गया। मतलब जिन बारातियों को दावत में बने लजीज पकवानों का लुत्फ उठाना था, उन्हें इस तूफान के चलते खंभों को पकड़कर खड़ा होना पड़ा ताकि शादी को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
उनकी यह मेहनत रंग लाई और देर से ही शादी संपन्न कराई जा सकी। बहरहाल, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोग घटना को लेकर चुटकी ले रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग बारातियों की हिम्मत की दाद भी दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
12 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
13 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
14 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
16 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
16 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
16 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
18 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
19 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
22 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines