दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली चिल्ला एलिवेटेड रोड पर निर्माण के काम की शुरुआत हो गई है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। नोएडा प्राधिकरण ने दिल्ली में चिल्ला को नोएडा में महामाया फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए 5.6 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य सफर करने वाले यात्रियों को राहत देना था। इस एलिवेटिड रोड से पीक आवर्स के दौरान लगने वाला जाम कम होगा। जानिए इस प्रोजेक्ट के बनने से किन शहरों के लोगों को सीधा फायदा होगा?
कब तक पूरा होगा काम?
दिल्ली में चिल्ला को नोएडा में महामाया फ्लाईओवर से जोड़ने वाले 5.6 किलोमीटर वाले एलिवेटेड रोड का काम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 17 दिसंबर 2024 को निर्माण का ठेका एमजी कंस्ट्रक्शन को दिया है। यह काम फंडिंग और लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण चार साल से रुका हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका काम तीन साल में पूरा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: मुस्कान-साहिल के ‘हनीमून ट्रिप’ का वीडियो वायरल, सौरभ की जान लेने की ऐसे मनाई खुशी
किन लोगों को मिलेगा फायदा?
इस एलिवेटेड रोड के शुरू होने से नोएडा सेक्टर 14 ए और महामाया फ्लाईओवर के बीच में ट्रैफिक जाम की समस्या कम काफी हद तक कम हो जाएगी। आपको बता दें कि नई सड़क मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक एक सीधा कनेक्शन बनाने का काम करती है। इससे ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ सेक्टर 37, कालिंदी कुंज और फरीदाबाद तक जाने वाले लोगों के सफर का समय कम होने की संभावना है, क्योंकि पीक आवर्स में यहां जाम की समस्या काफी रहती है।
10 लाख लोगों को फायदा
इससे रोज करीब 10 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण के CEO लोकेश एम का इस पर कहना है कि ‘UPSBCL तकनीकी पहलुओं की देखभाल करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इससे सेक्टर 14-15 से महामाया फ्लाईओवर की तरफ पहुंच को आसान बनाया जाएगा, जिससे सेक्टर 16 में एंट्री और एग्जिट भी आसान होगी।
2018 में दिल्ली सरकार से मंजूरी मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी 2019 में इसकी आधारशिला रखी थी। इस दौरान परियोजना केवल 13 फीसदी ही पूरी हो पाई थी।
ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन पंजीकरण, पहले ही दिन 1.65 लाख लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines