(सरफराज सैफी)
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी शहर में शुक्रवार सुबह बिलारी सीएचसी में खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई, जो कुछ ही देर में भीषण रूप धारण कर गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
सीएचसी में गंदगी का अंबार
बिलारी CHC में गंदगी का आलम इस तरह है कि स्वास्थ्य सेवा के लिए मोटी तनख्वाह पाने वाले डॉक्टरों के रहते भी अस्पताल परिसर की सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति गंभीर बीमारियों के खतरे को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-योगी सरकार का बेटियों को खास तोहफा, कन्यादान की राशि हुई डबल
सीएचसी में चोरी की घटनाएं
यह पहली बार नहीं है कि सीएचसी बिलारी चर्चा में है। कुछ महीनों पहले यहां दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सीएचसी प्रभारी हरीश चंद्र की तरफ से इन घटनाओं के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे स्वास्थ्य विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
फायर ब्रिगेड की देरी से एम्बुलेंस जलकर हुई राख
दरअसल, बिलारी सीएचसी में खड़ी एक एम्बुलेंस में आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर काफी देर से पहुंची, तब तक आग ने एम्बुलेंस को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया था। सीएचसी प्रभारी हरीश चंद्र ने बताया कि आग लगने से पहले लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे थे। बताया जा रहा है कि आग स्वास्थ्य केंद्र से 20 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी कर्मचारियों के आवास तक नहीं पहुंची, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एम्बुलेंस पहले ही खराब अवस्था में खड़ी थी, लेकिन आग कैसे लगी, इस पर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
सीएचसी प्रभारी क्या बोले?
मुरादाबाद के सीएचसी प्रभारी डॉक्टर हरीश चंद्रा बताते हैं कि परिसर में खड़ी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई थी। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। गनीमत रही कि आवासों तक आग नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हम इस घटना की जांच करवा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-कूड़े से बनेगा चारकोल, गोरखपुर को देश का पहला इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी बनाने की प्लानिंग
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines