Moradabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) में पत्नी के टिकट पर अपने पालतू कुत्ते को लेकर जा रहा है। किसी तरह से मामला खुला तो हंगामा हो गया।
रेलवे अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा बलों ने यात्री को उसके सामान और कुत्ते समेत मुरादाबाद स्टेशन पर उतार लिया। यात्री के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ राजधानी में सवार हुआ था
घटना शनिवार की है। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में दार्जिलिंग के रहने वाले गनेश तमंग और उनकी पत्नी का रिजर्वेशन एसी-फर्स्ट कोच में था। उन्हें न्यू जलपाईगुड़ी जाना था। किन्हीं कारणों से गनेश की पत्नी यात्रा पर नहीं आ पाईं तो उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को साथ ले लिया। कोच में अपनी पत्नी के रिजर्वेशन वाली सीट पर सामान के साथ कुत्ते को बैठा दिया। यह देख कर कोच के बाकी यात्री हैरान रह गए। उन्होंने विरोध किया।
हंगामा होने पर ट्रेन के स्टाफ ने किया हस्तक्षेप
आरोप है कि विरोध करने पर मामला बढ़ गया। मामले को बढ़ता देख ट्रेन में चल रहे रेल स्टाफ को हस्तक्षेप करना पड़ा। रेल कर्मियों ने जब मामले की जांच की तो हकीकत सामने आ गई। यात्री पत्नी के रेल टिकट पर अपने कुत्ते को सफर करा रहा था। वहीं रेल कर्मियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए गनेश तमंग को उनके सामान और कुत्ते समेत मुरादाबाद स्टेशन पर उतार लिया। इसके बाद ट्रेन डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गई।
अधिकारियों ने लगाया जुर्माना
रेलवे अधिकारियों ने यात्री पर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में जुर्माना लगाया है। बता दें कि ट्रेन में अपने पालतू जानवर को ले जाने के लिए अलग नियम है। एक रेल अधिकारी ने बताया कि कुत्ते को ले जाने के लिए उसकी बुकिंग करानी पड़ती है। यात्री किराए की तुलना में कुत्ते की बुकिंग काफी कम रुपयों में होती है, लेकिन यात्री ने अपने कुत्ते की बुकिंग नहीं कराई थी। जबकि ट्रेन में बुकिंग के साथ एक अन्य कुत्ता भी यात्री के साथ था।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
22 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
59 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
14 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
16 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines