उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद कोतवाली बिलारी इलाके के रूस्तम नगर सहसपुर के रहने वाले ई रिक्शा चालक अंकित ने सावन माह में इमली चौक पर अपने ई रिक्शा में भगवान भोले का भजन बजाया था। अंकित के मुताबिक, कुछ मुस्लिम समुदाय के युवकों को यह बात पसंद नहीं आई। इसी को लेकर 15 से 20 मुस्लिम युवकों ने भजन बंद करने की बात कहकर चालक की पिटाई कर दी।
क्या है पूरा मामला?
सावन माह में एक ई रिक्शा चालक ने जब अपनी रिक्शा में भगवान के भजन चलाए, तो यह बात कुछ मुस्लिम युवकों को नागवार गुजरी। उन्होंने चालक को भजन बंद करने को कहा। वहीं, उस पीड़ित ने विरोध किया, तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पिटाई से चालक घायल हो गया। इस सारी घटना को लेकर पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर शिकायत दर्ज की है।
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस ने दो समुदायों के बीच का मामला होने के कारण मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जांच के बाद पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है। पीड़ित अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। इस घटना के बाद पीड़ित काफी डरा हुआ है। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अब इमली चौक पर होगा हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा के दौरान आते हैं ऐसे मामले
अक्सर कांवड़ जब शुरू हो जाती है, तो ऐसे कई मामले देखने या सुनने को मिल जाते हैं। ऐसे में प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए। ऐसी घटनाएं कब गंभीर होकर बड़ा मुद्दा बन जाती हैं, इसका किसी को कुछ नहीं पता चलता है। ज्यादातर हिंदू और मुस्लिम में एकता की भावना इन मौकों पर देखने को मिल जाती है, लेकिन कुछ लोगों को यह बात रास नहीं आती है और वो लोग माहोल खराब करने की कोशिश में लगे रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गिरा प्लास्टर, जानें किस सोसायटी में बाल बाल बचा सुरक्षाकर्मी
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines