Meerut News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक साथ इतने लोग बीमार पड़ गए कि अलग-अलग पांच अस्पताल भर गए। सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीएमओ समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं।
तीन दिन से सप्लाई हो रहा था पानी
घटना मेरठ के सरधना कस्बे की है। यहां के मंडी चमारान क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इलाके की पानी की टंकी द्वारा करीब तीन दिनों से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही थी। पानी से बदबू आती है। बाल्टी में पानी निकालो तो झाग बनते हैं। इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि खाना बनाने में भी बदबू आती है और रोटियां काली पड़ जाती हैं।
कई दर्जन लोग बीमार
इसी के कारण मोहल्ले के काफी लोग सोमवार रात से एक-एक करके बीमार पड़ने लगे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 50 लोग बीमार हुए हैं। इनमें से काफी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि लोगों को सरधना और कंकरखेड़ा के पांच अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जबकि काफी लोगों की सेहत में अब सुधार है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मेरठ के सीएमओ अखिलेश मोहन ने बताया कि दूषित पानी से करीब 23 लोग बीमार हुए है। इनमें से 2-3 की हालत गंभीर बताई गई है।
जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा समेत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल प्रबंधनों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
12 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
14 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
17 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
17 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
18 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
20 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
21 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
21 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
21 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines