UP News: पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। रात के अलावा दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) मथुरा (Mathura) स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट (Shri Krishna Janmabhoomi Trust) ने श्रद्धालुओं और बेघरों को मुफ्त आश्रय (Shelter Homes) और भोजन देने का फैसला किया है।
200 बेड की व्यवस्था, खाना भी मुफ्त
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट ने उन भक्तों और मेहमानों को आश्रय दे रहे हैं, जिन्हें परिसर के पास आवास नहीं मिल पा रहा है। हमने आश्रय गृह में बिस्तरों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 करने की भी तैयारी की है।
मौसम विभाग की ये है चेतावनी
उन्होंने यह भी कहा कि भक्तों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था भी है। उन्होंने बताया कि हम नहीं चाहते कि लोग इस खराब मौसम के बीच खुले में सोएं। हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को आश्रय देना है। बता दें कि पूरे उत्तर भारत में शीत लहरों के साथ घना कोहरा देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका है।
इन राज्यों में रहेगा ठंड का प्रकोप
एएनआई ने आईएमडी के हवाले के बताया कि पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भारत में गंगा के मैदानी इलाकों में लगातार हल्की हवाओं और उच्च नमी के कारण रात या सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
24 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
33 mins ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
2 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
6 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
8 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
8 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
9 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines