Ashok Siddharth BSP: बीएसपी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक समेत कई पदों से हटा दिया। उनकी जगह राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और आनंद कुमार को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। मायावती ने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी में फूट डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ के कारण ही आकाश आनंद का राजनीतिक पतन हुआ है।
आकाश आनंद को पहले मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और अन्य सभी पदों से निकाल दिया गया है। उनकी जगह मायावती ने रामजी गौतम और भाई आनंद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि जब तक वे जीवित रहेंगी तब तक कोई उनका उत्तराधिकारी नहीं होगा। आकाश के खिलाफ कार्रवाई से पहले मायावती ने ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से निकाल दिया। मायावती ने रविवार को अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी में फूट डालने और कमजोर करने का आरोप लगाया था। ऐसे में आइये जानते हैं अशोक सिद्धार्थ कौन हैं?
जानें कौन हैं अशोक सिद्धार्थ
अशोक सिद्धार्थ बीएसपी के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। उनकी बेटी प्रज्ञा की शादी आकाश आनंद से हुई। मायावती से जुड़ाव के कारण ही उन्हें बीएसपी के टिकट पर राज्यसभा भेजा गया और पार्टी में कई बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई। 1965 को यूपी के फर्रुखाबाद में जन्मे अशोक सिद्धार्थ के पिता के कांशीराम से घनिष्ठ राजनीतिक संबंध थे। इसके बाद अशोक सिद्धार्थ भी राजनीति में आ गए। मायावती के भाई आनंद कुमार के साथ भी उनके अच्छे संबंध थे।
ये भी पढ़ेंः BSP 2027 Election Strategy: 2027 चुनाव से पहले मायावती का फैसला कितना फायदेमंद?
पेशे से डाॅक्टर अशोक सिद्धार्थ ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी और महारानी लक्ष्मीबाई काॅलेज से पढ़ाई की है। वे पिछले कई सालों से एमएलसी सदस्य और 5 जुलाई 2016 से 5 जुलाई 2022 तक राज्यसभा सांसद रहे। 2018 में उन्हें मायावती ने आंध्रप्रदेश में बीएसपी का इंचार्ज बनाया था। उन्होंने महाराष्ट्रए तेलंगाना और ओडिशा में भी पार्टी की जिम्मेदारियां संभाली हैं।
इस वजह से शुरू हुआ विवाद
अशोक सिद्धार्थ और मायावती के बीच विवाद की मुख्य वजह इस साल आगरा में उनके बेटे की शादी के बाद शुरू हुआ। विवाह समारोह में कुछ लोगों को निमंत्रण भेजा गया था। इसके बाद मायावती ने पार्टी में आंतरिक विभाजन पैदा करने का आरोप अशोक सिद्धार्थ पर लगाया था। रविवार को मायावती ने अपना रुख दोहराते हुए आकाश आनंद को सभी भूमिकाओं से हटा दिया। उन्होंने इसके लिए अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार ठहराया।
ये भी पढ़ेंः ‘जब तक जिंदा हूं तब तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा…’, पारिवारिक कलह के बीच मायावती का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines