UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) स्थित लुलु मॉल (Lulu Mall) की पार्किंग से चोरी 10 लाख रुपये के जेवरात बरामद करते हुए चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लखनऊ निवासी एक शख्स की ड्राइवर निकला। वह भी अपने मालिक को मॉल लेकर गया था। पार्किंग में वारदात को अंजाम दे डाला।
13 दिसंबर को मॉल गई थी महिला
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के अंसल क्षेत्र निवासी दीपशिखा नाम की एक महिला 13 दिसंबर को लखनऊ के लुलु मॉल में शॉपिंग करने के लिए गई थीं। उन्होंने अपनी कार मॉल की पार्किंग में खड़ी कर दी। शॉपिंग के बाद वे अपने घर आ गईं। कुछ देर बाद उनके पास एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी का फोन पहुंचा। उसने बताया कि आपके कुछ दस्तावेज सड़क के किनारे मिले हैं।
महिला ने खोजा तो बैग गायब था
ये सुनकर महिला के होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब था। बैग में करीब 10 लाख रुपये के गहने और कई दस्तावेज रखे हुए थे। उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। लखनऊ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मॉल की पार्किंग में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया था।
उन्नाव का रहना वाला है आरोपी
एक फुटेज में दिखा कि पार्किंग में खड़ी एक कार के ड्राइवर ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उस कार के मालिक का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान इम्तियाज निवासी शुक्ला गंज जिला उन्नाव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के जेवरात बरामद किए हैं।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines