Covid-19 Return: चीन (China) में कोरोना की वापसी के बाद देश-दुनिया में फिर से हाहाकार मचने लगा है। नए वैरिएंट BF.7 (Covid Variant BF.7) के चीन में रोजाना लाखों मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में गुजरात के बड़ोदरा में भी इस नए वैरिएंट के संक्रमित मिले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए टीम 9 के साथ बैठक की। बैठक में सीएम ने अधिकारियों से भीड़ और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा है। उन्होंने हर पॉजिटिव मामले की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने का भी निर्देश दिया।
साथ ही उन्हें COVID जांच और एहतियाती खुराक अबियान की गति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार को ताजमहल देखने के लिए आने वाले पर्यटकों की कोविड जांच कराई गई। बता दें कि ताजमहल होने के कारण आगरा में भारी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
उत्तराखंड के सीएम ने बनाया प्लान
उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी कोविड-19 को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि हम एहतियाती उपाय करने के साथ-साथ कोविड-19 से संबंधित जागरूकता बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहे हैं। सीएम ने लोगों से अनुरोध किया है कि कोविडरोधी टीके की बूस्टर खुराक लें। स्वास्थ्य विभाग के लोग इस पर काम कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने सभी सीएमओ को दिए थे ये निर्देश
आपके बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी प्रदेश के सभी चिकित्साधिकारियों और चिकित्सा कॉलेजों को निर्देशित किया था। उन्होंने कहा था कि विदेशों से उत्तर प्रदेश में आने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करें। उन्होंने 12 से 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखें। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में इलाज और दवाओं की समुचित व्यवस्था करें।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
12 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
2 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
3 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
10 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines