Lucknow Building Collapse: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के वजीर हसनगंज (Wazir Hasanganj) इलाके में इमारत ढहने के मामले में पूर्व मंत्री और सपा विधायत शाहिद मंजूर के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमे में उसके दो साथियों का भी नाम शामिल है। बता दें पांच मंजिला इमारत ढहने (Lucknow Building Collapse) से करीब तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।
विधायक के बेटे की है इमारत
जानकारी के मुताबिक इस इमारत को विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद और भतीजे मोहम्मद तारिक ने खरीदा था। खबरों के अनुसार पुलिस ने नवाजिश को पहले हिरासत में लेकर एक घंटे तक पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि इस बिल्डिंग का नाम नवाजिश की बेटी अलाया के नाम पर है।
तीन के खिलाफ मुकदमा, एक गिरफ्तार
लखनऊ के पुलिस आयुक्त ने बताया कि नवाजिश शाहिद, मोहम्मद तारिक और फहद यजदान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नवाजिश शाहिद गिरफ्तार है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अभी तक 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। दो महिलाओं की मौत हो गई। टीमें मलबा हटा रही है।
जांच समिति ने शुरू की कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। समिति के सदस्यों में लखनऊ आयुक्त रोशन जैकब, लखनऊ संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोरदिया और मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी लखनऊ शामिल हैं। समिति को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।
धैर्य से काम लें, जल्दबाजी में और नुकसान होगा
डीजीपी चौहान ने बताया कि यह धैर्य का समय है। जल्दी करने का समय नहीं है, क्योंकि मलबा हटाते समय और भी हादसा हो सकता है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। डीजीपी ने बताया कि बचाव कार्य बहुत ही वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है। विश्वास है कि जो लोग फंसे हैं, उन्हें बचा लिया जाएगा।
सीएम और रक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बचाव कार्यों पर नजर रख रहे हैं। रक्षा मंत्री ने भी निर्देश दिए हैं। बचाव कार्य के लिए सेना की एक टीम यहां पहुंच गई है।
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines