Uttar Pradesh Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश में खराब नतीजों के बाद भाजपा ने इसके कारणों पर मंथन शुरू कर दिया है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ अब सक्रिय हो गए हैं। पार्टी का वोट बैंक जिस हिसाब से खिसका है? उससे भाजपा को डर हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में क्या होगा? इससे पहले पार्टी ने बड़े बदलाव का खाका तैयार कर लिया है। सीएम योगी खुद छोटी से छोटी चीज का मंथन कर रहे हैं। उन्होंने कैबिनेट की मीटिंग में अपने मंत्रियों को आदेश दिए हैं कि फील्ड में उतरें। जनता के बीच जाएं, लोगों से संवाद करें, उनकी सभी दिक्कतों को दूर किया जाए।
हेल्पलाइन को और प्रभावी बनाने के आदेश
चुनाव परिणाम पूरी तरह बीजेपी की उम्मीदों के विपरीत रहे हैं। जिसको लेकर खुद सीएम योगी मंथन कर रहे हैं। कैबिनेट मीटिंग में उन्होंने मंत्रियों को सीधे तौर पर जनता से जुड़ने के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा कि वीआईपी कल्चर को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता के बीच जाकर शांति के साथ बात करने की जरूरत है। हमारी सरकार उनकी हर परेशानी को दूर करेगी, ये जनता को लगना चाहिए।
शनिवार को आयोजित की गई मीटिंग में सीएम ने हेल्पलाइन को और भी प्रभावी बनाने के लिए जोर दिया। इस बैठक में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य नहीं पहुंचे। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वहीं, योगी ने मंत्रियों से कहा कि वे जनता की समस्याओं का हल प्राथमिकता से करें। अगर उनके सामने किसी प्रकार की लापरवाही सामने आई, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के काम लटकने नहीं चाहिए। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए, सार्वजनिक कार्यालयों में यह सुनिश्चित किया जाए। मंत्री हर योजना की समीक्षा करें।
योगी ने कहा कि प्रदेश की इकोनॉमी को हर हाल में एक ट्रिलियन डॉलर करने की दिशा में सभी विभाग मिलकर काम करें। लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग उपाय करें। मोदी 9 जून को शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि इस बार अवध और पूर्वांचल में बड़ा बदलाव हो सकता है। यहां से बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी को 33, कांग्रेस को 6, सपा को 37, रालोद को 2 और 1 अपना दल को मिली है।
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
5 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
7 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
15 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines