Uttar Pradesh Kaushambi Case: कहते हैं माता कभी कुमाता नहीं बनती औलाद बेशक उसके साथ कैसा भी व्यवहार करे। एक मां अपनी औलाद को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कलयुगी मां ने रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। माता-पिता ने अपनी 13 साल की बेटी को गैर जनपद के लोगों को बेच दिया और उन्होंने उस मासूम के साथ जो किया उसे जान आपका भी दिल दहल जाएगा। आइए जान लीजिए कलयुगी मां का घिनौना कारनामा।
मां ने बेचा बेटी को
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी के करारी क्षेत्र के एक गांव से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुन आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। माता-पिता ने अपनी 13 साल की मासूम बेटी को गैर जनपद के लोगों को बेच दिया। उन्होंने ये घिनौना काम सिर्फ 5 लाख रुपयों के लिए किया। पहले उन्होंने अपनी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर बेहोशी की हालत में उसे बेचा ताकी उसे पता ही नहीं चले कि उसके साथ उन्होंने क्या किया है।
यह भी पढ़ें: फोन कैसे बना बेटी की बर्बादी की वजह? भगोड़े सास-दामाद केस में जितेंद्र ने किया बड़ा खुलासा
3 दिनों तक लड़की के साथ होता रहा गलत काम
जिसके हाथों लड़की को बेचा गया उसने तीन दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गलत काम करता रहा। उस लड़की को तो पता भी नहीं था कि उसके साथ ये सब कैसे हो गया, क्योंकि जब वो होश में थी तो अपने मां-बाप के घर में थी। अब अचानक से कहां पहुंच गई, लेकिन जब तक वो कुछ समझ पाती सब कुछ खत्म हो चुका था। फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी।
दीवार फांद कर वहां से भागी
13 साल की छोटी सी लड़की को माता-पिता के द्वारा 5 लाख रुपयों के लिए बेचा गया। उसके साथ तीन दिनों तक बंधक बना गलत काम किया गया। लड़की ने उसके चंगुल से छूटने के लिए दीवार फांदी और वहां से भाग निकली। वो वहां से कोतवाली पहुंची और वहां जाकर सारी बात बता दी। इस बारे में जानकर पुलिस वाले भी दंग रह गए और उन्होंने उसकी शिकायत पर मां-बाप सहित 4 लोगों पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: जब सास ही नहीं रही तो क्यों लौटूं… दामाद ने भागने से पहले पिता को दे दिया था हिंट
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
13 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
18 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines