Kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह सरकारी शिक्षिका के लालच ने एक छात्र की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन हादसे में छात्र के हाथ की हड्डी टूट गई। छात्र के परिवार वालों ने शिक्षाधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
पांचवी में पढ़ता है सत्यम
घटना कानपुर जिले के भीतरगांव स्थित उदयपुर की है। यहां सत्यम नाम का एक छात्र पांचवी कक्षा में पढ़ता है। रोजाना की तरह वह मंगलवार को भी सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। स्कूल की छत पर तोरई की बेल लगी हुई है। आरोप है कि स्कूल की शिक्षिका ने मुफ्त की तोरई तोड़ने के लिए सत्यम को स्कूल की छत पर चढ़ने के लिए कहा।
बच्चे ने मना किया तो दी धमकी
आरोप है कि छात्र ने छत पर चढ़ने से मना किया तो शिक्षिका ने उसे डांटा। छात्र का कहना है कि उसे धमकी देकर शिक्षिका ने छत पर चढ़ा दिया। इसी दौरान छात्र का छत से पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे आ गिरा। छात्र के गिरते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सत्यम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चला।
दाएं हाथ की टूट गई हड्डी
डॉक्टरों ने बताया कि छत से गिरने के कारण बच्चे के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई। डॉक्टरों ने उसके हाथ पर प्लास्टर लगाया है। घटना के बाद सत्यम सिंह के परिवार वालों के अलावा अन्य के परिवार वालों में भी आक्रोश है। सत्यम के परिवार वालों ने मामले को लेकर शिक्षाधिकारियों से शिकायत कर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित खबरें
कौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
12 mins agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
1 hr agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
14 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
19 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
19 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
23 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines