UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिला स्थित फजलगंज इलाके में साइकिल पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इसमें तीन मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आग में फंसे थे नौ मजदूर, सभी को निकाला
कानपुर पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे हुई। इस समय फैक्ट्री में करीब एक दर्जन से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि नौ कर्मचारी फंस गए थे। उनमें से तीन की लाला लाजपत राय अस्पताल में मौत हो गई। जबकि छह लोगों का इलाज चल रहा है।
मरने वालों की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान उन्नाव के बड़ा सगवार निवासी जय प्रकाश सिंह (50), सचेंडी निवासी नरेंद्र उर्फ बिन्नू (40) और शिवराजपुर के छतरपुर निवासी प्रदीप उर्फ राजू गौतम (28) के रूप में हुई है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल की छह गाड़ियां लग गईं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट की बात कही जा रही है। फायर ब्रिगेड के सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद ही सटीक कारण का पता लगाया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश
घटना के बाद जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी अय्यर ने अधिकारियों को घटना की गंभीरता से जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। आदेश के बाद पुलिस और प्रशासन की एक टीम कारखाने पहुंची। जहां पर जले हुए अवशेषों से साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश सहारनपुर जिले में भी स्टार पेपर मिल में भीषण आग लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अग्निकांड में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। जबकि तीन मददूर लापता हो गए थे। पेपर मिल में आग इतनी भीषण थी कि कई किमी दूर से धुंआ देखा जा सकता था।
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
5 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
6 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
19 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
22 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines