UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित ग्रेटर नोएडा वेस्ट (greater Noida West) की अजनारा ली गार्डन सोसाइटी (Ajnara Lee Garden Society) में एक बार फिर तेंदुआ (Leopard) दिखा है। बता दें कि एक सप्ताह पहले भी यहां तेंदुए देखे जाने के बाद अलर्ट जारी किया गया था।
मंगलवार यानी 3 जनवरी को हाउसिंग सोसाइटी परिसर में घूमते तेंदुए को लोगों ने कैमरों में कैद किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
निर्माणाधीन टावर के बेसमेंट में जाता दिखा
जानकारी के मुताबिक सोसायटी में निर्माणाधीन टावरों में से एक के तहखाने की ओर दौड़ते हुए तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 में अजनारा ली गार्डन सोसाइटी के निवासियों में तेंदुए के देखे जाने से दहशत फैल गई। आसपास के अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोग भी घबराए हुए हैं।
तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो वायरल
बता दें कि अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में लगभग 16 आवासीय टावर हैं। इनमें से 5-6 टावर निर्माणाधीन हैं। इन्हीं में से एक निर्माणाधीन टावर के बेसमेंट में सोसायटी के लोगों ने तेंदुए को देखा है। तेंदुए की कुछ धुंधली तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
शिकायत के बाद जिले की वन विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जबकि मंगलवार शाम को मेरठ से विशेषज्ञों को भी तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया है।
वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्सू ऑपरेशन
मंडल वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को अजनारा ली गार्डन सोसाइटी से जानकारी मिली है। लोगों ने बताया है कि सोसायटी के एक निर्माणाधीन टावर के बेसमेंट में तेंदुआ देखा गया है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेंदुए के रेस्क्यू के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
इससे पहले 27 दिसंबर 2022 को भी अजनारा ली सोसायटी में तेंदुआ देखे जाने का अलर्ट जारी किया गया था। सोसायटी के रखरखाव करने वाले विभाग ने सोसायटी में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए निर्देशित किया था।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines