Hit and Run Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में 31 दिसंबर की शाम कार हादसे (Hit and Run Case) का शिकार हुई बीटेक छात्रा (B.Tech Student) की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों ने छात्रा स्वीटी (Sweety Kumari) को पहले ही वेंटिलेटर से हटा दिया था। अब उसे एचडीयू में रखा गया है। फिलहाल स्वीटी अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती है। इलाज का बेहतर असर हो रहा है।
कार से कुचल कर भाग गया था आरोपी
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 इलाके में नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर को रात करीब 9 बजे बिहार की रहने वाली बीटेक छात्रा स्वीटी कुमारी अपने दो दोस्तों के साथ सड़क पर जा रही थी। तभी एक कार ने उन्हें कुचल दिया था। हादसे में स्वीटी को गंभीर चोटें आई थीं। जबकि उसके दोनों दोस्तों को मामूली चोटें आईं। बताया गया था कि स्वीटी के पूरे शरीर में कई फ्रैक्चर और सिर में चोट थी।
स्वीटी एक योद्धा है, जल्द ठीक होगीः डॉ. दिनेश शर्मा
ग्रेटर नोएडा में कैलाश अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि जिस दिन स्वीटी की हालत गंभीर थी, उसी दिन हमने उसका इमरजेंसी क्रैनियोटॉमी किया था। हालांकि, पिछले शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर से हटा लिया था। इसके बाद वह रविवार तक आईसीयू में रही। अब स्वीटी को एचडीयू में रखा गया है। जहां वह अच्छा रेस्पॉंस कर रही है। उन्होंने इतना तक कहा है कि स्वीटी एक योद्धा है। हमें उम्मीद है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ होगी।
पैर में आए कई फ्रैक्चर, बाद में होगी सर्जरी
डॉ. शर्मा ने बताया कि उसके पैर में पांच फ्रैक्चर हैं। उन्होंने बताया कि स्वीटी के और ज्यादा रिकवर होने के बाद इनकी सर्जरी की जाएगी। बता दें कि तीनों दोस्त 31 दिसंबर को घर का कुछ सामान खरीदने के बाद रूम पर जा रहे थे। वे सड़क किनारे चल रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार सैंट्रो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पीछे से दूसरी कार में आ रहे एक दंपति ने तीनों पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया था।
पुलिस की कई टीमें लगी हैं कार की तलाश में
इस पुलिस ने कहा कि वे अभी तक आरोपी कार चालक को नहीं पकड़ पाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित लीड पर जांच के लिए दो टीमों को बाहर भी भेजा गया है।
ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बताया कि हम जानते हैं, एक सैंट्रो कार थी, लेकिन अभी तक वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला है। हम इलाके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
10 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
18 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
21 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines