Uttar Pradesh News: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज होली के अवसर पर गोरखपुर में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को कोसते थे, उन्होंने सनातन धर्म का सामथ्र्य प्रयागराज महाकुंभ में देखा। देश और दुनिया के 66 करोड़ लोगों ने कुंभ में स्नान किया। सीएम ने सपा पर नाम लिए बिना ही निशाना साधा। सीएम ने कहा कि जो लोग सनातन को बदनाम करते थे उन्होंने प्रयागराज आकर देखना था जहां पर भव्य और दिव्य महाकुंभ के आयोजन से पूरी दुनिया हैरान रह गई।
ये भी पढ़ेंः नोएडा में होली पर पानी की सप्लाई के साथ टैंकर की भी व्यवस्था, पंप ऑपरेटर रहेंगे मुस्तैद
सीएम ने कहा कि ये कौन लोग हैं जो बांटने का काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि ये वही लोग है जो जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया था। ये वही लोग है जो गोहत्या का विरोध करते थे। योगी ने कहा कि पर्व और त्योहारों की ऐसी परंपरा किसी भी देश, जाति और धर्म के पास नहीं है, जितनी सनातन धर्म के पास है।
सीएम ने अपने संबोधन में आरएसएस का जिक्र भी किया। सीएम ने कहा कि ये वर्ष आरएसएस के शताब्दी वर्ष का महोत्सव है। सीएम ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में एक भी छेड़छाड़ और लूटपाट की घटना नहीं हुई, जिससे सनातन धर्म का सिर नीचा हो।
अखिलेश ने साधा था निशाना
इससे पहले होली पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी को 30 मार खानं कहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें 30 से बड़ा प्रेम है। मरे कितने 30, कारोबार कितना हुआ 30 करोड़, पूरे प्रदेश को कितना फायदा हुआ 30 गुना 10 हजार करोड़। यह जो 30 मार खानं वाला हिसाब हमारे मुख्यमंत्री जी के अलावा और कोई नहीं दे सकता।
ये भी पढ़ेंः अखिलेश यादव ने सीएम योगी को क्यों कहा ‘तीस मार खान’? खुद बताई इसके पीछे की वजह
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
7 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
8 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
11 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
11 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
16 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines