UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन (Ghaziabad Railway Station) पर बुधवार को एक ईएमयू ट्रेन (EMU Train) में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अधिकारी ने बताया है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं ट्रेन में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी थी ट्रेन
समाचार एजेंसियों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी ईएमयू ट्रेन- 04947 के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। बताया गया है कि कोच में आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए लोगों ने ट्रेन से छलांग लगा दी।
आग लगते ही मच गई अफरातफरी
इससे अफरातफरी मच गई और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। रेलवे पुलिस, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी की सूचना पर पहुंच गए।
दमकल की दो गाड़ियों ने बुझाई आग
गाजियाबाद के सीएफओ राहुल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन में आज आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग बुझा दी। हादसे में किसे की भी मौत या जनहानि की सूचना नहीं है।
वीडियो हुआ वायरल
उन्होंने बताया कि हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन संदेह है कि पेंट का डिब्बा ट्रेन की छत पर गिर गया, जिससे आग लगने की आशंका जताई गई है। स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में फंसीं राधा-बबीता की दास्तां
6 mins agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
10 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
16 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
17 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
20 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
21 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
23 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines